फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रक का टायर फटने से तीन घायल

Sat, 12 Apr 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना तिराहा के निकट हरिहरपुर मार्ग पर शनिवार को अचानक लोडेड ट्रक का टायर जोरदार धमाका के साथ फट गया। निर्माणाधीन सड़क की गिट्टी हवा में उछल गई। चपेट में आकर बाइक सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। उनका उपचार निकट के अस्पताल में कराकर उन्हें घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को एक लोडेड ट्रक हरिहरपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही निर्माणाधीन सड़क पर ट्रक पहुंचा। अचानक जोरदार धमाके के साथ ट्रक की पहिया फट गया। इसके बाद पूरा वातावरण धूल के गुबार से घिर गया। इस दौरान बड़ी-बड़ी गिट्टी हवा में उछल गई। बाइक सवार महिला कुसुम के सिर पर चोट लग गई। जबकि दूर खड़े विशाल सहित एक अन्य युवक के शरीर में चोट लगा। आनन-फानन में लोग निकट के अस्पताल में लेकर पहुंचे। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें