फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन दोषियों को कोर्ट उठने तक की सजा

Wed, 17 Sep 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। न्यायालय ने ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत आबकारी अधिनियम के अपराध में तीन दोषियों को न्यायालय उठने तक के कारावास व अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन

कोर्ट ने आबकारी अधिनियम थाना मेंहदावल से सम्बन्धित अभियुक्त सुरजीत पुत्र दयालू निवासी अव्वल केवटहिया को न्यायालय उठने तक का कारावास व चार हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर 3 माह के साधारण कारावास भुगतना होगा। साथ ही अभियुक्त अमरजीत निषाद निवासी अव्वल केवटहिया को न्यायालय उठने तक का कारावास व चार हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।
अर्थदंड अदा न करने पर तीन माह के साधारण कारावास भुगतना होगा। इसी तरह विश्वदेव निषाद निवासी अव्वल केवटहिया को आबकारी अधिनियम के अपराध में न्यायालय उठने तक का कारावास व चार हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर 3 माह कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें