फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आए तीन यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहर से आए तीन यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

- रेलवे स्टेशन पर हुई एंटीजन जांच में मिले संक्रमित
- अब तक जिले में 3,549 लोग मिल चुके हैं पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बुधवार को रेलवे स्टेशन खलीलाबाद पर यात्रियों की चल रही कोरोना जांच में बाहर से आए दो यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही एक अन्य यात्री भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। टीम ने इन यात्रियों को होम आइसोलेट कर दिया है। अब तक जिले में 3,549 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि बुधवार को जिले में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें दो यात्री खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर एंटीजन जांच में पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही एक आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव मिला है। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन खलीलाबाद पर शिविर लगाकर बाहर से आने वाले यात्रियों की कोरोना की जांच की जा रही है। जो यात्री पॉजिटिव पाए जा रहे हैं और वह किसी बीमारी से पीड़ित नहीं है तो उन्हें होम आइसोलेट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 1030 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 3,549 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 3,433 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 72 एक्टिव केस है, जिसमें 64 होम आइसोलेट हैं और आठ लोग एमसीएच विंग में भर्ती है। 891 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने कहा कि जो लोग बाहर से आ रहे हैं वह लोग कोरोना की जांच करा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें