फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चोरी के सिलिंडर के साथ तीन गिरफ्तार

Wed, 30 Oct 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र में हुई लगातार चोरी की घटना के बाद पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से बाइक, सिलिंडर और नकदी बरामद हुआ है। तीनों आरोपियोंं को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को उपनिरीक्षक लाल बिहारी निषाद लगातार हुई चोरी की घटना के बारे में जानकारी हासिल कर रहे थे। उसी क्रम में पूर्व प्रधान राशिद अली पुत्र अब्बास अली निवासी मोतीपुर, विकास कुमार गौंड़ पुत्र हरीलाल निवासी बनेथू, मोहम्मद ताहिर पुत्र हजरत अली निवासी करनजोत को गिरफ्तार किया। एक बाइक से दो अलग-अलग कंपनी की गैस सिलिंडर, दो मोबाइल व दो सौ पचास रुपया नकदी बरामद हुआ।
पकड़े गए लाेगों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर का चोरी किया गया था। लगातार हो रही चोरी की घटना के बाद बेलहर पुलिस ने जांच तेज कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें