मेंहदावल। क्षेत्र में मोबाइल लूट की कई घटनाओं का मेंहदावल पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मोबाइल लूट गिरोह में शामिल तीन आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। लूट के मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी देर रात के समय में आने-जाने वाले लोगों की मोबाइल लूट लेते थे।
प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल रामकृपाल सिंह ने बताया कि छह व सात अक्तूबर को दो स्थानों पर मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में केस पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम गठित करके मामले के पर्दाफाश के लिए लगाया गया था। सर्विलांस सेल के जरिए मामले का पर्दाफाश करने में मदद मिली।