फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो अलग-अलग मामले में दहेज हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 15 Jun 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में दहेज हत्या के तीन आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। क्षेत्र के रानीपार गांव का एक और अईचाकाट गांव के दो आरोपी रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन

थाना खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने वांछित पन्नेलाल निषाद पुत्र स्वर्गीय शिवशंकर निषाद निवासी ग्राम रानीपार को विधियानी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस को 12 जून को सूचना मिली कि ग्राम रानीपार में महिला शीला पत्नी पन्नेलाल निषाद ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। तहरीर मिलने पर पुलिस केस दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी। वहीं पीड़ित शकुंतला देवी पत्नी गोविंद ग्राम देवलसा थाना बखिरा ने सात जून को पुलिस को सूचना दी कि उनकी लड़की बबिता की शादी इंद्रजीत पुत्र राजाराम ग्राम अईचाकाट के साथ किया था। छह जून को दहेज की बात को लेकर ससुरालियों ने बेटी को जहर देकर मार दिया। थाना कोतवाली की पुलिस टीम गिरफ्तारी के लिए लगी थी। पुलिस ने आरोपी इंद्रजीत पुत्र राजाराम व राजाराम पुत्र मंगरु निवासी अईचाकाट को उनके गांव से गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें