संतकबीरनगर। जनपद के मेंहदावल थाना क्षेत्र स्थित जमोहरा गांव निवासी प्रहलाद व रामकेश हत्याकांड के मामले में सोमवार को देर शाम धनघटा थाने में तीन हत्यारोपी मीडिया कर्मियों के साथ हाजिर हो गए। इसके बाद उन्हें मेंहदावल पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों की पहचान आकाश, सुनील व सुग्रीव के रूप में हुई है। हालांकि उनकी पहचान की पुष्टि पुलिस की तरफ से अभी नहीं की गई है। सीओ धनघटा अभय नाथ मिश्रा ने बताया कि तीन आरोपी थाना पर आए थे। जिन्हें कस्टडी में लेकर मेंहदावल पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस उनसे वारदात के बारे में पूछताछ कर रही है। संवाद