संतकबीरनगर। शासन ने जिले के चार खंड शिक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। उनकी जगह जिले को चार बीईओ भी दिए हैं। जारी सूची के अनुसार हैंसर बीईओ ज्ञानचंद को गोरखपुर, खलीलाबाद के बीईओ महेंद्र प्रसाद को गोरखपुर, बघोली बीईओ निधि श्रीवास्तव को देवरिया, मुख्यालय बीईओ अनिता तिवारी को गोरखपुर भेजा गया है। उनकी जगह बस्ती में तैनात प्रभात कुमार श्रीवास्तव, कुशीनगर में तैनात जया राय, गोरखपुर में तैनात सविस्ता प्रवीण और सावन कुमार को संतकबीरनगर भेजा है। संवाद