फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदन के नाम से धमकी में दीपक पर केस

Fri, 05 Feb 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लखनऊ जेल से अदालत में पेशी के लिए मंगलवार को खलीलाबाद लाए गए चंदन सिंह की तरफ से फोन पर संतकबीरनगर जेल का निर्माण करा रही कंपनी के लोगों को धमकाकर रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने उसी दीपक पाल को अभियुक्त बनाया है, जिसका फोन धमकी में इस्तेमाल हुआ था।
विज्ञापन


जिसे गायघाट के प्रधान अजीत सिंह, सीताराम सिंह के साथ पुलिस ने कचहरी में चंदन से पेशी के दौरान मुलाकात की कोशिश में असलहे सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

जेल निर्माण करा रही कंपनी के साइट इंचार्ज आजमगढ़ निवासी विशाल राय की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया था। पुलिस की जांच में रंगदारी की मांग और धमकी के लिए दीपक पाल का फोन इस्तेमाल होने की बात सामने आई थी। पुलिस के मुताबिक कॉल और मैसेज डिटेल की गहन पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


प्रमाणिक जानकारी मिलने पर चंदन सिंह तथा अन्य लोगों को भी अभियुक्त बनाया जा सकता है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि चंदन के साथियों की गतिविधियों की पड़ताल के लिए स्वाट टीम को एसटीएफ से भी समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें