संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के सिहटीकर गांव में मारपीट कर महिला को घर से निकालने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सिहटीकर की सोनी सिंह ने तहरीर उनकी ननद मुन्नी सिंह निवासी बंजरिया थाना कोतवाली खलीलाबाद अपनी दो बहनों शालिनी सिंह निवासी कैलाश नगर व रेनू सिंह निवासी सिहटीकर उनको घर से निकालने व जानमाल की धमकी देने लगीं। शालिनी व रेनू ने उनको काफी मारापीटा। संवाद