फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव के बहिष्कार की धमकी दी

Sun, 12 Nov 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मोतीनगर में बैठक कर रणनीति बनाती अगनवाडी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की मासिक बैठक रविवार को संगठन कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सरोज सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने 18 सितंबर से 31 अक्टूबर तक अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया, जिसका परिणाम रहा कि कई मांगों को सरकार ने मान लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इधर आदर्श आचार संहिता लागू होने तथा विभागीय मंत्री, विभागीय सचिव व अपर निदेशक तथा निदेशक से वार्ता के बाद धरना स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा व 18 हजार मानदेय के लिए सरकार ने कदम नहीं उठाया तो फिर प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों को लेकर कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया तो निकाय चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए ब्लाक अध्यक्षों को प्रेरित किया। बैठक में आरती वर्मा, गायत्री देवी, आशा वर्मा, तारादेवी, दुर्गावती, उर्मिला देवी, मालती गुप्ता, निकहत जहां, बसंती देवी, गुड़िया, सुनीता गौतम, मिथिलेश, सावित्री, अशोक कुमार, विजय लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें