फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्राथमिकी दर्ज न होने पर दी जान देने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। प्राथमिकी दर्ज न होने की स्थिति में एक युवती ने जान देने की चेतावनी दी है। इस संबंध में एक पत्र रजिस्टर्ड डाक से थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा को मंगलवार को भेजा है। सेवाइचपार वार्ड में 19 जुलाई को हुए विवाद के मामले में युवती प्राथमिकी दर्ज कराना चाहती है।
विज्ञापन

धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवाइचपार वार्ड की रहने वाली रीमा पुत्री अदालत ने एसओ धर्मसिंहवा को रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजे शिकायती पत्र में कहा कि उसके चाचा के बेटे व वार्ड के रहने वाले एक दूसरे युवक से हुए विवाद के मामले में 19 जुलाई को 10:00 बजे सुबह में जब उससे पूछने गई तो आरोपी युवक ने पहले गाली गलौज की व जान से मारने की धमकी देते हुए मारापीटा।
पत्र में पीड़िता द्वारा कहा गया है कि थाने पर सूचना दी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ अगर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई तो वह अपनी जान दे देगी। एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर न तो युवती थाने पर आई थी और न ही कोई रजिस्ट्री पत्र प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें