फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रमजान के तीसरे जुमे की नमाज, अमनचैन की दुआ के लिए उठे हजारों हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
- रोजेदार अपने गुनाहों की माफी मांगने व अल्लाह को राजी करने में मशगूल
विज्ञापन


- रमजान का 18वां रोजा हुआ खत्म

संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। शुक्रवार को शहर समेत जिले के विभिन्न गांव, कस्बों व बाजारों में स्थित मस्जिदों में रमजान मुबारक के तीसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ उमड़ी। रोजेदारों ने अल्लाह से अपने किए गुनाहों की माफी मांगी। साथ ही मुल्क की तरक्की व खुशहाली, भाईचारे के लिए भी दुआ मांगी।
रमजान का 18वां रोजा शुक्रवार को खत्म हो गया है। मगफिरत का अशरा जारी है। जामा मस्जिद सेमरियावां में इमाम मौलाना मो. अरशद और मदनी मस्जिद में कारी नसीरुद्दीन ने नमाज पढ़ाई। मदनी मस्जिद में मौलाना अजीजुर्रहमान कासमी ने कहा कि माहे रमजान के रोजे की विशेषताओं, कुरान शरीफ की तिलावत, नमाज का एहतराम पाबंदी, रमजान के आखिरी दस दिन में विशेष इबादत, शब-ए-कद्र की रातों में जागना, गुनाहों से तौबा करना, अल्लाह से दुआ मांगने के बारे में बताया।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल सेमरियावां के शिक्षक जफीर अली करखी ने कहा कि यह महीना खर्च करने, मदद करने, दान खैरात करने गरीबों, पड़ोसियों का विशेष ख्याल रखने का महीना है। क्षेत्र के करही उसराशहीद, बाघनगर, उंचहरा कला, सेहुड़ा, दुधारा, कोहरियावां, देवरिया नासिर, दशांवा, अगया, चिउंटना, बिगरामीर, नव्वा गांव, सालेहपुर, दरियाबाद, करमाखान, रक्साकला, तिलजा, मूड़ाडीहाबेग, महुआरी समेत कई गांव की जामा मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा की गई। जुमा की नमाज पढ़ने के लिए सुबह से ही तैयारी में लगे रहे। सुबह से ही मस्जिदों की साफ-सफाई और व्यवस्था में लोग रहे।
विज्ञापन

अजान की आवाज सुनते ही बच्चे, नौजवान, बुजुर्ग साफ सुथरा कपड़े पहनकर व खुशबू लगाकर मस्जिद की ओर चल पड़े। इस दौरान शोएब नदवी, मौलाना फुजेल नदवी, फिरोज नदवी, मास्टर महमूद, मौलाना मुजीबुर्रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें