मकर संक्रांति पर सरयू नदी के बिड़हर घाट पर स्नान करते श्रद्धालु।
धनघटा। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सरयू के पावन तट बिड़हरघाट पर मंगलवार को हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। लोगों ने भगवान सूर्य की आराधना की। सरयू तट पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा रही।
तेज ठंड के बावजूद स्नान और दान का सिलसिला तड़के ही शुरू हो गया। सरयू तट पर भक्तों की उमड़ी अपार भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुबह 3 बजे से ही ‘हर-हर गंगे’ और ‘नमामि गंगे’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
दोपहर बाद तक बिड़हरघाट, चहोंडा, राम बाग, मयंदी घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू में स्नान किया। जिला मुख्यालय से लेकर महुली, कालीजगदीशपुर, हैसर, खलीलाबाद, नाथनगर के साथ ही अंबेडकरनगर और बस्ती जनपद से सरयू स्नान के लिए लोग बिड़हर के साथ ही मयंदी और चहोड़ा घाट पर पहुंचे।