फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन लाख वार्षिक आय वाले भी कर सकेंगे आवेदन

Mon, 23 Jun 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब तीन लाख वार्षिक आय वाले परिवार भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें अधिक से अधिक लोग इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

वार्षिक आय का दायरा शासन की ओर से बढ़ा दिया गया है। पहले दो लाख वार्षिक आय वाले परिवार ही इसके लिए पात्रता की श्रेणी में आते थे।
शासन स्तर से वार्षिक आय का दायरा बढ़ाए जाने से अब अधिक संख्या में लोग मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे योजना के लाभार्थियों की संख्या में इजाफा होगा। वहीं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए हर शादी का बजट भी बढ़ा दिया गया है।
पहले एक शादी के आयोजन पर 51 हजार रुपये का बजट दिया जाता था। अब इसे एक लाख रुपये कर दिया गया है। इसके तहत कन्या के खाते में 60 हजार, आयोजन पर 15 हजार व 25 हजार रुपये के उपहार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि अब तीन लाख वार्षिक आय वाले भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कभी भी आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें