फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सेफ सिटी की दीवारों को गंदा करने वाले जाएंगे जेल

Thu, 07 Mar 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेंहदावल बाईपास पर ओवरब्रिज की रंगाई-पुताई के साथ बन रही वाॅल पेटिंग
विज्ञापन

- कुछ लोगो ने दीवार पर पोस्टर लगा दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में सेफ सिटी के तहत मुखलिसपुर ओवरब्रिज की दीवारों की रंगाई-पुताई के साथ ही कबीर के दोहे और नारी सशक्तीकरण के स्लोगन लिखे जा रहे हैं। इसी बीच कुछ लोगों ने दीवार पर पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। मामला डीएम तक पहुंचा तो उन्होंने गंदगी करने वालों पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पोस्टर चस्पा करने वालों से जुर्माना भी वसूले जाएंगे।
शहर को सेफ सिटी के तहत सुंदरीकरण किया जा रहा है। इसके लिए मेंहदावल बाईपास के ओवरब्रिज के दोनों तरफ रंगाई-पुताई की गई है। इन दीवारों पर कबीर के दोहे, चित्र व महिला सशक्तीकरण की वॉल पेंटिंग कराई जा रही है। जिससे शहर में आने वाले लोगों को कबीर के दोहे याद आएं और उन्हें मालूम हो कि वह कबीर के नगर में हैं।
विज्ञापन

बुधवार को किसी कंपनी के कुछ युवकों ने ओवरब्रिज के दीवार पर पोस्टर चस्पा कर गंदा कर दिया। मामला डीएम तक पहुंचा तो उन्होंने पोस्टर चिपकाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस पोस्टर चिपकाने वाले की पकड़ने में जुट गई है।
विज्ञापन


शहर को सेफ सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। कुछ लोग दीवारों को गंदा करने में लगे हैं। यह गलत है। इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। पोस्टर चिपकाने व दीवार गंदा करने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा। साथ ही उन पर जुर्माने के साथ ही जेल भी भेजा जाएगा।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें