फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
तीन परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा बृहस्पतिवार को शुरू हो गई। मुख्य विषयों की परीक्षा नहीं होने के चलते पहला दिन बेहद सन्नाटा के बीच गुजर गया। पहले दिन प्रथम पाली में तीन परीक्षार्थी नामांकित थे वह भी अनुपस्थित रहे। शाम की पॉली में इंटरमीडिएट शिक्षाशास्त्र, मनोविज्ञान और तर्कशास्त्र की परीक्षा थी। 3118 परीक्षार्थी नामांकित थे। उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल देर शाम तक संकलन केंद्रों पर जमा होता रहा।        
विज्ञापन

  बोर्ड परीक्षा में सुबह की पॉली में हाईस्कूल के संगीत गायन और इंटरमीडिएट की काष्ठ कला, ग्रंथ शिल्प और सिलाई विषय की परीक्षा थी। सिलाई विषय की परीक्षा में मात्र तीन परीक्षार्थी नामांकित थे। कल्पा देवी रामदेव राय इंटर कॉलेज कौवाटाड़, परमानंद पांडेय रामकल देवी इंटरमीडिएट कॉलेज भगवानपुर और लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज टुंगपार में एक-एक परीक्षार्थी नामांकित थे, जो अनुपस्थित रहे। अन्य विषयों के परीक्षार्थी नहीं थे। शाम की पॉली में इंटरमीडिएट शिक्षा शास्त्र, मनोविज्ञान और तर्कशास्त्र की परीक्षा थी। 3118 परीक्षार्थी नामांकित थे। सभी केंद्रों पर शांति पूर्वक तरीके से संपन्न हो गई। प्रभारी डीआईओएस निशा यादव ने बताया कि सुबह की पाली में तीन परीक्षार्थी नामांकित थे, वह अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में 3118 परीक्षार्थी थे। सभी केंद्रोंपर शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें