फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गिरधरपुर जन आरोग्य मंदिर से चोर उखाड़ ले गए सोलर पैनल

Tue, 13 Jan 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गिरधरपुर उप स्वास्थ्य केंद्र से चोरी हुई सोलर पैनल-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोहरे और ठंड के बीच चोरों के हौसले बुलंद हैं। रविवार की रात में खलीलाबाद विकास खंड क्षेत्र के गिरधरपुर में स्थापित जन आरोग्य मंदिर पर लगा सोलर पैनल चोर उखाड़ ले गए और किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह इसकी जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विकास खंड खलीलाबाद के गिरधरपुर में जन आरोग्य मंदिर स्थापित है। यहां एएनएम और सीएचओ की तैनाती है। यहां पर बिजली की व्यवस्था नहीं थी। काफी प्रयास के बाद शासन के निर्देश छह माह पूर्व सोलर पैनल लगाया था। रविवार को छुट्टी थी, जिसके कारण जन आरोग्य मंदिर बंद रहा। इसी रात्रि चोरों ने जन आरोग्य मंदिर पर लगा तीन केवीए का सोलर पैनल उखाड़ कर उठा ले गए। सुबह लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी स्वास्थ्य कर्मियों को दी। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मी पहुंचे और मामले से चौकी प्रभारी मगहर को अवगत कराया। साथ ही इसकी जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के अधीक्षक को दी। साथ ही कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपा। यहां तैनात एएनएम रीमा अमरोही और सीएचओ प्रियंका ने बताया कि अभी छह माह पहले ही सोलर पैनल लगा था, जिसे चोर उखाड़ कर उठा ले गए हैं। इन लोगों ने प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है, जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें