फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: चोरों ने घर खंगाला, आभूषण व नकदी उठा ले गए

Fri, 28 Oct 2022 04:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
केनौना कुर्थीया गांव में नगेंद्र दुबे के घर पर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन

संतकबीरनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के केनौना कुर्थिया गांव में बुधवार रात दरवाजे के रास्ते अंदर घुसे चोर पीड़ित के घर को खंगाल ले गए। 1.80 लाख रुपये के आभूषण व 25 हजार नकद उठा ले गए। पीड़ित की सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।

विज्ञापन


केनौना कुर्थिया निवासी पीड़ित नागेंद्र दुबे ने बताया कि बुधवार रात परिवार के लोग कमरे में सो रहे थे। दरवाजे पर पिता जयकरन साए थे। दरवाजा में ताला नहीं बंद था। रात में किसी समय चोर दरवाजे की कुंडी खोल कर अंदर घुस गए। घर से दो जोड़ी पायजेब, पांच जोड़ी पायल, 20 जोड़ी बिछिया, सोने की सीकड़, बाली, अंगूठी, झुमका आदि उठा ने गए।

बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी हुई। उसके बाद 112 नंबर पर फोन कर सूचना दी गई तो पुलिस पहुंच गई। बाद में कांटे चौकी के पुलिस कर्मी भी पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। घर से 50 मीटर उत्तर दिशा में खाली डिब्बा फेंका मिला। चौकी इंचार्ज श्याम मोहन ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें