फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के रास्ते घर में घुसे चोर, उठा ले गए सामान

विज्ञापन
बक्शी जोत गांव में हुई चोरी की घटना की जांच करती पुलिस। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
छत के रास्ते घर में घुसे चोर, उठा ले गए सामान
विज्ञापन

घरवालों को घटना की जानकारी सुबह हुई
रोसया बाजार (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के शिव बखरी गांव के बक्शी जोत टोला के रहने वाले किसान के घर में रविवार रात छत के रास्ते घुसकर चोर कीमती सामान और नकद उठा ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सोमवार सुबह हुई। देर शाम पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर लिया।
पीड़ित राम यज्ञ यादव ने बताया कि रविवार रात भोजन करने के बाद परिवार के लोग अपने-अपने कमरे और बरामदे में सो गए। रात में चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। आलमारी तोड़कर सात लाख रुपये व कीमती सामान उठा ले गए। सुबह जब परिवार के लोग उस कमरे में गए तो आलमारी व बॉक्स टूटा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स में रखा गया सामान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर एसओ केडी सिंह और चौकी प्रभारी पौली राजेश मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और जांच शुरू कर दी। फोरेसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें