फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन की टीम ने जिला अस्पताल का लिया जायजा

विज्ञापन
जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड का निरीक्षण करती बाहर से आयी कायाकल्प की टीम।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
शासन की टीम ने जिला अस्पताल का लिया जायजा
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शासन की टीम ने सोमवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था के साथ चिकित्सकों की मौजूदगी देखी। टीम की रिपोर्ट पर जिला अस्पताल को कायाकल्प अवार्ड मिल सकता है। इस दौरान अस्पताल के कर्मी यूनिफार्म में नजर आए।
टीम में शामिल डॉ. रोहित कुमार, डॉ. मैनुद्दीन, डॉ. निशान अली सुबह 11 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। पहले इमरजेंसी का निरीक्षण किया। ओपीडी, आईसीयू वार्ड को देखा। आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों के तीमारदारों से बातचीत की। इसके बाद टीम ने डायलिसिस केंद्र, जनरल वार्ड, महिला प्रसव केेंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में शामिल डॉ. रोहित कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। एक-एक योजनाओं की समीक्षा की गई है। सफाई व्यवस्था ठीक मिली है। इसकी रिपोर्ट महानिदेशालय को दी जाएगी। टीम के निरीक्षण के दौरान डॉ. शेख मोहम्मद फैजान समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें