चोरों ने खाली घर से उड़ाए जेवर व नकदी
- राखी पर मायके चली गई थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा। क्षेत्र के एक गांव में खाली घर देखकर कुछ अज्ञात लोगों ने नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोसियों की सूचना पर घर पहुंची महिला ने घटना से पुलिस को अवगत कराया।
तरकुलवा निवासी सत्यवती ने बताया कि रक्षाबंधन की वजह से वह अपने मायके चली गई थी। उसके पति मुंबई में रोजगार के सिलसिले में रहते है। बीते शनिवार को घर खाली पाकर कुछ अज्ञात लोग ताला तोड़कर घर में घुस गए व बॉक्स में रखा हुआ जेवर व लगभग 15 हजार रुपये लेते गए। घटना की जानकारी पड़ोसियों द्वारा होने पर वह घर पहुंची। एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।