संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने चोरी की तीन घटना का खुलासा करते हुए घटना में संलिप्त एक चोर को गिरफ्तार किया है। एसओ रामकृष्ण मिश्र के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने 18 दिसंबर को मदरहिया से अशरफपुर जाने वाले मार्ग से चोरी के मामले में आरोपी अभियुक्त रोहित राजभर पुत्र प्रितम राजभर ग्राम हकीमपुर थाना धनघटा को चोरी के 5,900 रुपये के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि करीब एक महीना पहले उसने मुन्डेरा राय गांव में सरकारी स्कूल से गेंहू व चावल चुराया था जो उसने बेच दिया था। डेढ माह पूर्व उमरिया बाजार में कपड़े की दुकान में चोरी किया था। जिसमें रुपये व डीवीआर मिला था। कुछ दिन पहले ही उमरिया बाजार में स्थित किराने की दुकान में चोरी किया था। ा