फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अधिवक्ताओं का धरना 28वें दिन भी जारी

Wed, 18 Dec 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। उप निबंधक कार्यालय भवन निर्माण के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना 28वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी की। प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील की जमीन पर भवन निर्माण जब तक शुरू नहीं किया जाता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने में शामिल बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष अरविंद कुमार श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष लाल शरण सिंह ने कहा कि तहसील की खाली पड़ी भूमि पर भवन निर्माण जब तक नहीं होगा तब तक अधिवक्ताओं का संघर्ष जारी रहेगा। पिछले 28 दिनों से जारी धरना प्रदर्शन लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ है। दूसरी तरफ धरना से तहसील पर आने वाले वादकारी निराश होकर लौट रहे हैं।
अधिवक्ताओं ने कहा कि दान में मिले विवादित भूमि पर भवन का निर्माण करने की छूट देने वाले अधिकारी तानाशाही मानसिकता से परिपूर्ण है। कहा कि कुछ स्वार्थी लोगों के षड्यंत्र के तहत तहसील के नाम खाली भूमि पर भवन निर्माण नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर केशव पाठक, शांता श्रीवास्तव, राधेश्याम मौर्य, प्रेम नरायन मिश्र, चंद्रभान पांडेय, योगेश श्रीवास्तव, रविशंकर पांडेय, सुरेंद्र सिंह, पीयूष पाल, दिलीप राय, रामदरश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें