फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मतदाताओं को जागरूक करने का लिया संकल्प

Wed, 07 Jan 2026 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के एक निजी महाविद्यालय में मतदाता फार्म देते एडीएम जय प्रकाश। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के एक निजी डिग्री कॉलेज में मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। बीएलओ सहित अन्य राजस्व कर्मचारियों एवं 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। सभी ने अन्य मतदाताओं को जागरूक करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

एडीएम जयप्रकाश ने कहा कि आज का यह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हम ऐसे पात्र युवा जो भारत के नागरिक हैं और 18 वर्ष की पूर्ण कर चुके हैं। मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं है वह फॉर्म 6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि हर वोट है जरूरी, मतदाता के रूप में आप पंजीकरण अवश्य कराएं।
एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि शासन के निर्देश पर बीएलओ ने काफी तन्मयता से एसआईआर का काम पूरा किया हैंं। इस दौरान विजय राय, डॉक्टर प्रमोद कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार सदर आनंद कुमार ओझा, नायब तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी, राजेश पांडेय, दिनेश चंद पांडेय, शैलेश त्रिपाठी, डॉक्टर नागेंद्र सिंह, रितेश त्रिपाठी, कानूनगो चंद्रभूषण, अर्जुन पाठक, रामचरण कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें