फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीएम से की नाली निर्माण रोकवाने की मांग

Wed, 31 Dec 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक के लखनोहर गांव के लोगों ने डीएम को पत्र देकर नाली निर्माण रोकवाने की मांग की। आरोप है कि गंवई राजनीति में दूसरे गांव के कुछ लोगों का पानी उनके सिवान में गिराने की कोशिश की जा रही है। गांव के ब्यास धर द्विवेदी, लालमती, शम्भू नाथ, राधेश्याम, राम निवास ने बताया कि उनके बगल की ग्राम पंचायत देवकली खुर्द के कुछ लोगों को फायदा देने के लिए उनके गांव के सिवान में स्थित गड़ही में पानी गिराने के उद्देश्य से नाली का कार्य कराया जा रहा है। जिसमे आधा दर्जन पेड़ को काट दिया गया है। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने मामले की जांच करके तत्काल उक्त कार्य को रोकवा कर नाली के लिए खोदे गए गड्ढे को पाटकर समतल कराने की मांग की है। जिलाधिकारी ने तहसीलदार धनघटा को बीडीओ के साथ समस्या का समाधान करानें के लिए निर्देशित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें