फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सोलर पंप मरम्मत सेवा केंद्र की होगी स्थापना

Wed, 31 Dec 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा एवं उत्थान महाभियान योजना के तहत राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान की ओर से हर तहसील में सोलर पंप मरम्मत सेवा केंद्र की स्थापना की जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन करते हुए पांच प्रशिक्षण सत्र आयोजित करते मकैनिक तैयार करने का लक्ष्य है। उप कृषि निदेशक डाॅ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उम्मीदवारों का चयन जनपद स्तर पर गठित कमेटी करेगी। इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रानिक, फिटर ट्रेड में दो वर्षीय आईटीआई या इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमाधारक, इंजीनियरिंग में स्नातक तथा 18 से 45 वर्ष के बीच आयु वाले उम्मीदवार पात्र होंगे। उम्मीदवार 10 जनवरी तक किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में संपर्क कर आवेदन संपूर्ण शैक्षिक योग्यता एवं अन्य प्रपत्र के साथ जमा कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें