फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: होली पर निर्बाध बिजली व पानी की होगी आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। होली का त्योहार बुधवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर नगर पालिका परिषद और विद्युत निगम ने तैयारियां पूरी कर ली है। शहर में सुबह पांच बजे से रात्रि 10:00 बजे तक जलापूर्ति की तैयारी है। इसके लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बिजली निगम ने भी निर्बाध रूप से आपूर्ति देने की तैयारी कर ली है। होली पर सबसे ज्यादा खर्च पानी का होता है।
विज्ञापन

ऐसे में नगर पालिका परिषद ने शहर में जलापूर्ति के लिए तैयारी पूरी कर ली है। जलापूर्ति में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए कर्मचारियों को मुस्तैद कर दिया गया है। कर्मचारियों को पंप पर समय से आने और जलापूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। चार मार्च की सुबह पांच बजे से रात 10:00 बजे तक जलापूर्ति की जाएगी। साथ ही नौ स्थानों पर पानी से भरे टैंकर लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को राहत मिल सके। शहर के मेंहदावल बाईपास, समय माता मंदिर, बरदहिया बाजार दुर्गा मंदिर, मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, बैंक चौराहा, सुगर मिल चौराहा आदि स्थानों पर पानी के टैंकर लगाए जाएंगे। कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ड्यूटी पर मुस्तैद रहे।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि होली को देखते हुए जलापूर्ति की तैयारी कर ली गई है। इसके साथ ही साफ-सफाई के लिए भी कर्मियों को निर्देशित किया गया है। दूसरी तरफ विद्युत निगम ने निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी कर ली है। निर्देश दिए गए है कि कहीं पर भी फाल्ट की समस्या आने पर 30 मिनट के अंदर ठीक करा दिया जाए। अधिशाषी अभियंता विद्युत राजेश कुमार ने बताया कि होली पर जिला कटौती मुक्त रहेगा। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें