फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कार्यालय पर नहीं होगी भीड़, परिवहन विभाग की 44 सेवाएं ऑनलाइन

Sat, 18 Jan 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिवहन विभाग की 58 सेवाओं में से सारथी पोर्टल की 25, वाहन पोर्टल की 11 और परमिट की आठ सेवाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की यह सेवाएं आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन के आधार पर ली जा सकती हैं। वहीं परिवहन विभाग भी ऑनलाइन आवश्यक दस्तावेज जारी करेगा।
एआरटीओ कार्यालय धीरे-धीरे पूरी तरह से डिजिटल होता जा रहा है। ऑनलाइन व्यवस्था न होने के वजह से लोगों की भीड़ कार्यालय पर जमा होती थी। समय से काम न होने की वजह से लोगों को बार-बार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था।
विज्ञापन

इसको देखते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश के बाद जनपद में परिवहन विभाग की 58 सेवाओं में 44 सेवा आम जनमानस को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से उपलब्ध कराएगा।
इनमें सारथी पोर्टल की 25, वाहन पोर्टल की 11 और परमिट संबंधी आठ सेवाएं शामिल हैं। इन सेवाओं को प्राप्त करने के लिए आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवेदन करना होगा। विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवश्यक कागजात अपलोड करने के बाद विभागीय अधिकारियों की ओर से आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन जारी किया जाएंगे। इससे लोगों को कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी और लोग घर बैठे की अपना काम आसानी से करा सकेंगे।
विज्ञापन

परमिट संबंधी सेवाएं : डुप्लीकेट परमिट जारी करना, नवीनतम परमिट जारी करना, परमिट का स्थाई समर्पण, अस्थायी परमिट के लिए आवेदन, परमिट का नवीनीकरण, परमिट प्राधिकार पत्र का नवीनीकरण, परमिट का सामान्य हस्तांतरण, परमिट का मृत्यु के मामले में हस्तांतरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें