फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के निराकरण के लिए होगा आंदोलन : श्याम नारायण

Mon, 21 Aug 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्राथमिक विद्यालयों में समाज के गरीब, शोषित, वंचित व पिछड़े वर्ग के बच्चों को 22 वर्ष से पढ़ाने का कार्य कर रहे शिक्षा मित्र सरकार की गलत नीतियों के कारण परेशान है। अगर सरकार ने शिक्षा मित्रों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन होगा। ये बातें, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला संरक्षक श्याम नारायण त्रिपाठी ने वन विभाग पार्क में आयोजित बैठक में कहीं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने कहा कि जुलाई माह का बकाया मानदेय के भुगतान जल्द किया जाए। बैठक में जिला व ब्लॉक संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, यशवंत सिंह, घनश्याम पांडेय, राजराम, जयप्रकाश चौधरी, अखिलेश, लवकुश, अवनींद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें