फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पालिका सहित नगर निकाय में कूड़ा प्रबंधन के होंगे इंतजाम

Sun, 04 Aug 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने सभी ईओ को स्थान चिह्नित करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

- तीन शिफ्टों में होगी सफाई, आबादी से दूर कूड़ा निस्तारित कराने की पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद की नगर पालिका और नगर पंचायतों में कूड़ा प्रबंधन के लिए पहल शुरू हुई है। डीएम ने सभी ईओ को इसके लिए स्थान चिह्नित करके कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। तीन शिफ्टों में सफाई की जाएगी। वहीं रोजाना की फोटो अपलोड करनी होगी। इससे एक तरफ शहर स्वच्छ दिखेगा, वहीं आबादी में कूड़ा नहीं गिरने से लोगों को दुर्गंध से निजात मिलेगी।

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद सहित नगरीय निकायों में अभी तक कूड़ा प्रबंधन के लिए कोई व्यवस्था नहीं हुई है। पालिका परिषद खलीलाबाद के 25 वार्डों से रोजाना निकलने वाला करीब 40 टन कूड़े को कभी औद्योगिक क्षेत्र के खाली पड़े स्थान पर गिराया जा रहा है तो कभी हरिहरपुर क्षेत्र के जोगाराजा के पास गिरा दिया जा रहा है। बारिश होने पर कूड़ा सड़ता है तो उससे उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों की परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन


इसी तरह की स्थिति नगरीय निकायों की भी है। कूड़ा कहीं पर भी गिरा दिया जा रहा है। अब डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने इस पर सख्त एतराज जताया है और सभी ईओ को निर्देशित किया है कि नगर पालिका परिषद खलीलाबाद सहित नगरीय निकायों में कूड़ा प्रबंधन के लिए कदम उठाए जाएं। साथ ही यह भी निर्देश दिए है कि कूड़ा को आबादी से दूर निस्तारित कराया जाए।

जहां कूड़ा निस्तारित किया जाना है, वहां के अप्रोच मार्ग को सही कराने के साथ ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए भी निर्देशित किया गया है। तीन शिफ्ट में सफाई की फोटो भी अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन


कूड़ा प्रबंधन की उचित व्यवस्था न होने के कारण दिक्कत आ रही है। ऐसे में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद व नगर निकायों के ईओ को कूड़ा प्रबंधन के लिए स्थान चिह्नित करने के साथ ही आबादी से बाहर कूड़ा निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें