संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के ग्राम रामजंगला निवासिनी रेखा की नसबंदी के बाद बच्चा ठहरने की जांच होगी। सीएमओ डॉ. रामनुज कन्नौजिया ने एडिशनल सीएमओ डॉ. महेन्द्र प्रसाद को जांच सौंपी है।
सीएमओ को लिखे शिकायती पत्र में ग्राम रामजंगला निवासी अशोक ने बताया कि एक दिसम्बर 2023 को उसकी पत्नी रेखा की नसबंदी सीएचसी हैंसर बाजार में डाॅ. रमेश सोनकर ने की थी। नसबंदी के बाद पत्नी का स्वास्थ्य खराब होता गया। जांच कराने पर पता चला कि पत्नी के पेट में बच्चा है। बच्चे की जानकारी होने पर नसबंदी करने वाले डाक्टर रमेश सोनकर से मिलने का प्रयास किया तो वह पत्नी को बिना इलाज किए लौटा दिए। पीड़िता के पति के शिकायत पर सीएमओ ने मामले की जांच एडिशनल सीएमओ डॉ. महेन्द्र कुमार को सौंपा है।