- लोकल फाल्ट होने पर तत्काल ठीक कराने के लिए के निर्देश
- ढीले तारों को कसने का चल रहा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दीपावली पर जिले को भरपूर बिजली मिलेगी। इसे लेकर बिजली निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। जहां लोकल फाल्ट होंगे, वहां तत्काल मरम्मत के लिए निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर को भी तैयार किया गया है। ढीले तारों को भी कसा जा रहा है। बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारी दीपावली पर पेट्रोलिंग करेंगे।
शासन ने त्योहार में बिजली कटौती मुक्त रखने का फरमान जारी किया है। ऐसे में जनपदवासियों को भरपूर बिजली मिलने की उम्मीद है। इधर बिजली निगम के अधिकारी व कर्मचारी भी तैयारियों में जुटे हैं। शहर में जहां अनुरक्षण के कार्य कराए जा रहे हैं, वहीं ढीले तारों को भी कसा जा रहा है। अगर कहीं पर भी लोकल फाल्ट की समस्या उत्पन्न होगी तो यहां पर तत्काल कर्मियों को भेजकर गड़बड़ी दूर कराई जाएगी और बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। शहरी क्षेत्र में आपात स्थित के लिए मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर भी तैयार रखे गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर लगातार बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके।
दीपावली पर बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा खड़ी न हो, इसके लिए तैयारी की जा रही है। ढीले तारों को कसा जा रहा है। मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर भी तैयार किए गए हैं। लोगों को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति हो, इसके लिए निगम कटिबद्ध है।
- केएन शुक्ल, एसडीओ खलीलाबाद