फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण का टेंडर निरस्त न होने पर होगा आंदोलन

Sat, 27 Sep 2025 08:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अधीक्षण अ​​भियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते कर्मी-स्रोत बिजली निगम
विज्ञापन
संतकबीरनगर। निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

विद्युत संघ समिति के पदाधिकारी नारायण चंद्र चौरसरिया ने निजीकरण की गतिविधियां तेज होते देख बिजली कर्मचारियों को सचेत करते हुए अलर्ट जारी किया है कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का टेंडर होने के बाद अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार और सामूहिक जेल भरो आंदोलन की पूरी तैयारी रखी जाए। उन्होंने कहाकि निजीकरण होने के बाद बिजली कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।
विज्ञापन

संघर्ष समिति ने इस बावत नियामक आयोग के चेयरमैन को पत्र भेजकर वार्ता का समय मांगा है। संघर्ष समिति के पदाधिकारी मनीष मिश्रा का कहना है कि निजीकरण के बाद लगभग 50 हजार संविदा कर्मियों की छंटनी हो जाएगी और लगभग 16,500 कर्मचारियों की नौकरी खतरे में पड़ जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान चंद्र केश मौर्य, सुनील प्रजापति, नारायण चंद्र, दिलीप मौर्य, दिनेश शर्मा, श्रवण, धीरेन्द्र यादव, पुष्पेन्द्र, रंजन आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें