फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बखिरा थाने के सामने महापंचायत होगी

Sun, 07 Oct 2018 11:38 PM IST
संतकबीरनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
बखिरा थाने के सामने महापंचायत होगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भाकियू भानू गुट की जिला कार्यकारिणी की बैठक छोटी सरौली स्थित शिव मंदिर परिसर में हुई। इसमें बखिरा पुलिस पर कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नवरात्र बाद थाने के सामने महापंचायत करने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष रामवृक्ष पटेल ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। किसानों की आवाज को पुलिस के बल पर दबाने की कोशिश हो रही है। आरोप लगाया कि बखिरा पुलिस किसानों व भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। इसलिए नवरात्र बाद बखिरा थाने के सामने महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में किसानों के हित के लिए स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू किए जाने एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों को पेंशन देने की मांग की गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास व शौचालय निर्माण में अवैध वसूली के विरोध में खलीलाबाद ब्लॉक परिसर में 22 अक्तूबर को पंचायत करने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन खलीलाबाद तहसील इकाई के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें