फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहर में नहीं हुई फाॅगिंग, मच्छरों का प्रकोप बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- झुंड में मंडराते हैं मच्छर, लोगों का बैठना हो जाता है दुश्वार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। नगर पालिका फाॅगिंग नहीं करा रही है। हालत यह है कि लोग अगर घर के बाहर बैठ रहे हैं तो झुंड में मच्छर मंडराने लग रहे हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

शहर के दिलीप अग्रहरि, विनोद यादव, संजय जायसवाल, सुधीर कुमार श्रीवास्तव आदि ने बताया कि शाम के समय अगर बाहर कहीं बैठे रहे हैं तो मच्छरों का झुंड आ जाता है और सिर पर मंडराने लगता है। इसके साथ ही पैरों व हाथों में काटने लगते हैं। जिससे बैठना दुश्वार हो गया है। अगर नगर पालिका बेहतर तरीके से छिड़काव कराए तो कुछ राहत मिले। मच्छरों के काटने से मलेरिया, डेंगू व अन्य बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। यहीं नहीं नालियां भी गंदगी से पटी हुई हैं। सफाई न होने से नालियों में मच्छर पनप रहे हैं। नालियों में नियमित दवाओं का छिड़काव होना जरूरी है। नगर पालिका के ईओ विनय मिश्र ने बताया कि शहर में फाॅगिंग कराई जाती है। फिर भी कर्मियों से नियमित फाॅगिंग कराई जाएगी। नालियों की सफाई के लिए निर्देश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें