फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल को लेकर प्रशासन व समितियों में नहीं बनी सहमति

Mon, 15 Sep 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। बखिरा थाने पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल को लेकर एक बैठक हुई। इसमें प्रतिमा विसर्जन स्थल के लिए समितियों से मंत्रणा की गई, लेकिन अभी तक कोई विसर्जन स्थल के लिए सहमति नहीं बन सकी है।
विज्ञापन


एसडीएम सदर अरुण कुमार ने बताया ढोढ़या स्थित विसर्जन स्थल के लिए सुलभ मार्ग उपलब्ध नहीं है। पूजा समितियो से ढोढ़या स्थित बखिरा झील के स्थान पर बालूशासन आमी नदी में प्रतिमा विसर्जन का प्रस्ताव रखा, लेकिन पूजा समिति के सदस्यों ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। पूजा समिति के धमेन्द्र उर्फ काका, दया शंकर गुप्ता, अजय, छोटू वर्मा, पंचराम, लाल सिंह, राजू कसेरा, बीरेन्द्र ने बताया कि पिछले 55 वर्षों से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बखिरा झील में किया जा रहा है, लेकिन विगत कुछ माह पूर्व नहर विभाग ने विसर्जन स्थल पर बाउंड्री वॉल का निर्माण कर दिया है।
निर्माण के समय विरोध करने के बावजूद प्रशासन और उच्चाधिकारियों नेइस बात को गंभीरता से नहीं लिया। नहर विभाग के एसडीओ कमलेश प्रसाद ने कहा प्रतिमा विसर्जन करने से पंप कैनाल जाम हो जाता है, इससे नहर को काफी नुकसान होता है। जबकि समितियों के अध्यक्षों ने नहर की दीवाल तोड़कर रास्ता बनाने अथवा झील किनारे विसर्जन के लिए नए स्थान उपलब्ध कराने की मांग किया है। फिलहाल समितियों व प्रशासन के बीच विसर्जन स्थल को लेकर अभी तक कोई सहमति नही बन सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‎ इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वदवन सिंह, प्रशिक्षु पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार और थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें