- महुली क्षेत्र के ग्राम जिगिना में हुआ विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम जिगिना में भांजे की बरात में कहासुनी पर बढ़े विवाद में मामा समेत दो लोगों युवकों ने पिटाई कर दी। विवाद के बाद युवक भाग गए। मामा को उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले गए। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक बनी हुई। इस मामले में घायल के भाई ने कुछ लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
क्षेत्र के नैनाझाला गांव निवासी राम गोपाल चौहान पुत्र सत्यनारायण के साथ उसका चचेरा भाई राजेश पुत्र घनश्याम मरवटिया गांव अपने बहन के घर पहुंचा। शुक्रवार शाम को भांजा अक्षय चौहान की बरात जिगिना गांव पहुंची। जलपान के बाद रस्मे अदायगी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बरात में मामा राम गोपाल, राजेश के साथ वहां मौजूद अन्य युवकों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
12 की संख्या में युवकों ने राम गोपाल और राजेश की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब तक शोर सुनकर लोग पहुंचते तब तक युवक भाग गए। दोनों घायलों को सीएचसी नाथनगर से जिला अस्पताल ले जाया गया। परिजनों के मुताबिक राम गोपाल और राजेश की हालत गंभीर बनी है। पुलिस के मुताबिक मामले में कार्रवाई की जा रही है।