संतकबीरनगर। दिवाली पर बिके पनीर, खोआ, दाल, छेना, दूध आदि के खाद्य विभाग ने करीब 32 नमूने लिए थे। यह सब नमूने जांच में अधोमानक मिले थे और इसमें मिलावट की गई थी।
अब होली नजदीक है और खोआ, पनीर व मसाले की मांग बढ़ेगी। जिले की मांग पूरा करने के लिए कानपुर, गोंडा और गोरखपुर से खोआ और पनीर की सप्लाई आती है। त्योहार को देखते हुए धंधेबाज सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में खरीदारी करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।
दिवाली का पर्व बीते अभी तीन माह हुआ है। पर्व पर लोगों ने पनीर, खोआ और अन्य सामानों की खरीदारी की थी। इधर खाद्य विभाग ने अभियान चलाकर छापा मारा था। जिसमे करीब 32 नमूने लिए थे। इसमें पनीर खोआ, मसाला, दाल समेत अन्य खाद्य पदार्थ शामिल थे। इसका नमूना लेकर लैब में भेजा था। जिसमे 14 सैंपल अधोमानक मिले थे और इसमें मिलावट पाई गई थी। इसमें विक्रेताओं पर केस दर्ज कराने की तैयारी विभाग कर रहा है।
इधर अब होली का पर्व है। ऐसे में खोआ, मसाला और पनीर की मांग अधिक होती है। इसके खरीदने से पहले लोग सतर्क हो जाए। जो भी सामान खरीद रहे हैं तो उसकी जांच पड़ताल जरूर कर लंे कहीं इसमें मिलावट तो नहीं है।