फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो पक्षों में मारपीट, चाकू बाजी भी हुई

Fri, 17 Nov 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
ब​खिरा में चाकूबाजी की घटना में घायल को जिलाअस्पताल ले जाते लोग।
विज्ञापन
मेंहदावल। बखिरा क्षेत्र के झुगिया में बृहस्पतिवार को दो पक्षों में मारपीट व चाकूबाजी की घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर बखिरा पुलिस भी पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। दोनों पक्षों में अभी किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


बखिरा थाना क्षेत्र के झुगिया निवासी अनिल तथा सनी देओल के बीच रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष श्याम मोहन ने बताया कि उक्त घटना में अनिल, शनिदेवल और राजू घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली गई। दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। किसी पक्ष से कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है तहरीर मिलते ही न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें