फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रास्ता है नहीं, बना दिया सामुदायिक शौचालय

Mon, 26 Feb 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांथा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटौरा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव के बाहरसामुदायिक शौचालय का आधा अधूरा निर्माण कराया गया। शौचालय तक जाने के लिए रास्त ही नहीं है। इसके बाद भी पांच लाख रुपये भुगतान ले लिया गया है।
विज्ञापन

सांथा विकास खंड के ग्राम पंचायत भटौरा में आनन-फानन में आधे-अधूरे शौचालय का निर्माण करा दिया गया। सामुदायिक शौचालय तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता तक नही है और न ही कोई व्यवस्था की गई है। जिससे गांव के लोग खुले में शौच के लिए जाने को मजबूर है। ग्रामीण जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार, सत्य प्रकाश आदि ने कहा कि गांव में शौचालय ऐसे जगह बनाया गया जहां पहुंचने के लिए रास्ता ही नहीं है।
अगर कोई किसी तरह पहुंच भी जाए तो पानी, बिजली, दरवाजा तक नहीं लगा है और शौचालय में अनियमितता के साथ निर्माण किया गया है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी विजय सिंह ने कहा कि ऐसी जानकारी नहीं है। जानकारी प्राप्त होते ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। सीडीओ संत कुमार ने कहा कि अगर ऐसा मामला है तो अचानक किसी दिन औचक निरीक्षण किया जाएगा और मामला सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें