फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क जाम कर रहे सभासद समेत 22 नामजद व 60 अज्ञात पर केस

Mon, 26 Feb 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। एसपी के निर्देश पर मेंहदावल पुलिस ने शनिवार को तुलसीपुर वार्ड की सभासद के पिता की मौत पर सड़क जाम तथा पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने 22 नामजद तथा 50-60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस पंजीकृत किया है। सुबह केस दर्ज होने की सुगबुगाहट होते ही नगर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मेंहदावल नगर पंचायत के तुलसीपुर वार्ड निवासी रामानंद साहनी को गांव के ही भाजपा मंडल अध्यक्ष गंगाराम निषाद उनके पुत्र तथा भाइयों ने मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया था। जिनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। इसी दौरान 22 फरवरी की रात उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही गांव का माहौल गर्म हो उठा। 23 फरवरी की शाम शव का पोस्टमार्टम होने के बाद देर शाम शव तुलसीपुर पहुंचा। 24 फरवरी शनिवार को दाह संस्कार करने की जगह गांव के लोग उग्र हो गए और शव मेंहदावल खलीलाबाद मार्ग पर रखकर सड़क जाम करने का प्रयास किया। पुलिस बल ने जब उन्हें रोकना चाहा तो तमाम महिला व पुरुष वाद-विवाद करने के साथ ही हाथ में ईंट पत्थर लेकर पुलिस कर्मियों से उलझने का प्रयास किया। कई महिलाएं मेंहदावल खलीलाबाद मार्ग पर सड़क पर बैठकर जाम भी लगा दिया।
पुलिस ने सक्रियता बढ़ाते हुए 15 मिनट में सड़क जाम से लोगों को मुक्ति दिलाई। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी मामले की वीडियो ग्राफी करते रहे और प्रकरण से पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता को अवगत कराया। अपर पुलिस अधीक्षक के मौके पर पहुंचने तथा लोगों को समझाने बुझाने के बाद लोग शांत हुए और देर शाम दाह संस्कार किया। वहीं, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देर रात पुलिस ने तुलसीपुर वार्ड की सभासद उत्तरा निषाद इनके भाई देवव्रत निषाद, सुनैना, अखिलेश गौतम, उषा, राजकुमारी, रेखा, चांदमाती, हेमवती, राजकुमार, रामरीत, झिनकी, शकुंतला, अर्जुन, अनीता, पूनम, प्रेम, राजकुमारी, दुर्गावती, राम प्रसाद निवासी तुलसीपुर टोला अमिलहवा को नामजद करते हुए 50- 60 अज्ञात उपद्रवियों के विरुद्ध प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्रा की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

मेंहदावल नगर के तुलसीपुर वार्ड में महिला सभासद के पिता की मारपीट में घायल होने और इलाज के दौरान मौत के बाद किए गए हंगामा तथा उपद्रव के मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर 22 ज्ञात तथा 50-60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- राघवेंद्र सिंह राठौड़, सीओ मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें