फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली संकट से नहीं मिली निजात, उपभोक्ता झेल रहे परेशानी

Tue, 16 Sep 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मड़या में बिजली बनाते कर्मी-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई है। निगम के बिजली आपूर्ति में सुधार के दावे के बावजूद बिजली संकट से उपभोक्ताओं को निजात नहीं मिल पा रही है। जहां जनता मार्ग पर केबिल फाल्ट होने से वैकल्पिक व्यवस्था से ही बिजली सप्लाई दी जा रही है, वही शहर में एबीसी केबिल लगाने के लिए पूरे दिन बिजली काट दी जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति का निर्देश है, लेकिन ट्रिपिंग के चलते बार- बार बिजली कट रही है। इसके चलते उपभोक्ता परेशानी झेल रहे हैं। इस बीच लोकल फाल्ट की समस्या बनी हुई है। अभी तीन दिन पूर्व जनता मार्ग रेलवे क्राॅसिंग के पास केबिल क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते बिजली आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था से चलाई जा रही है।
इसके साथ ही शहर के मड़या, बरदहिया बाजार, शुगर मिल रोड, छोटी सरौली सहित विभिन्न क्षेत्रों में जर्जर तार व पोल बदले जा रहे हैं। यहां पर एबीसी केबिल लगाए जा रहे हैं। इसके कारण सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली कट रही है। इससे उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी बदतर है।
विज्ञापन

डीएम के बिजली आपूर्ति में सुधार के निर्देश के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कटौती हो रही है। सुबह के समय बिजली कट जा रही है, जिससे पानी का संकट खड़ा हो रहा है। इसके साथ ही दिन में भी कई बार बिजली कट रही है। उपभोक्ता राम जतन, रघुबीर आदि ने कहा कि बिजली आपूर्ति में सुधार न होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कोट
बिजली आपूर्ति बेहतर करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जर्जर तार व पोल बदले जा रहे हैं। इसके कारण बिजली की कटौती करनी पड़ रही है। जल्द ही कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद उपभोक्ताओं को राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

-राजेश कुमार, अधिख्सीषी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें