भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा साथ में जिलाध्यक्ष जगद
पूर्व उपमुख्यमंत्री का भाजपाइयों ने किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में गुंडा व माफिया के लिए कोई जगह नहीं है। ऐसे लोगों से सरकार सख्ती से निपट रही है।
लखनऊ से गोरखपुर जा रहे पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेेश शर्मा का शनिवार को सरैया बाईपास पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रयागराज की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसमें शामिल अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा के सरकार में अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था, लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद से अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, अमर राय, किरन प्रजापति, हैपी राय, बनार्जी लाल अग्रहरि, मुरलीधर जायसवाल, सतविंदर पाल सिंह, विजय जायसवाल, जय प्रकाश, राजू गोस्वामी आदि मौजूद रहे।