फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेलहर कस्बे में तीन दिन से बिजली नहीं...रतजगा कर रहे लोग

Mon, 02 Sep 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जेई की कार्य प्रणाली को लेकर लोगों में नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। क्षेत्र में स्थित नगर पंचायत बेलहर कला में बिजली निगम की लापरवाही के कारण तीन दिनों से रतजगा कर रहे हैं। अवर अभियंता की कार्य प्रणाली को लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी जताई है।

नगर पंचायत बेलहर कला में बिजली आपूर्ति की स्थिति ठीक नहीं है। हर दिन यहां उपभोक्ता लोकल फाल्ट की समस्या झेल रहे हैं। क्षेत्र में आए दिन तार टूट रहा है और लोगों की शिकायत के बाद भी 13 से 14 घंटे फाल्ट बनाने में लग जा रहे हैं। एक जंपर बिजलीकर्मियों को जोड़ने में दो से तीन घंटे लगते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के अंकित कुमार, सूरज, मनोज, हृदय नारायण मिश्र, राजेश, कृपा शंकर, निरंकार आदि ने कहा कि विद्युत वितरण खंड मेंहदावल के जिम्मेदार अधिकारी लापरवाह हो गए हैं। विद्युत बिल तो उन्हें समय से भुगतान होना चाहिए लेकिन विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण करने में निगम फेल है। लापरवाही का आलम यह है कि हर रात बेलहर कला क्षेत्र में विद्युत फाल्ट की समस्या सामने आ रही है। जब अवर अभियंता से लेकर विद्युत वितरण खंड के जिम्मेदार अधिकारियों तक शिकायत दर्ज कराई जाती है तो लोग कार्रवाई की जगह उदासीन हो जाते हैं। जिसका नतीजा यह है कि इस क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता तीन दिनों से पूरी रात जाग कर काट रहे हैं।
विज्ञापन




मामला संज्ञान में नहीं था। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए उपभोक्ताओं की समस्या का निवारण कराएंगे, जो भी अधिकारी और कर्मचारी विद्युत समस्या के निदान के प्रति लापरवाह पाए जाएंगे उनसे स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।

- पीके गुप्ता, अधिशासी अभियंता, मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें