फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मासूम से छेड़खानी, कार्रवाई की मांग

Mon, 02 Sep 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में मासूम से छेड़खानी का मामला पुलिस के समक्ष आया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शहर के बाजार में सात साल की मासूम 29 अगस्त को मोबाइल फोन के दुकान पर गई थी। आरोप है कि दुकानदार ने उसके साथ छेड़खानी की, जिसके बाद बच्ची घर पर आ गई। एक सितंबर को पूरा परिवार घर पर बैठकर टीवी देख रहा था। टीवी पर गुड टच व बैड टच से संबंधित कोई कार्यक्रम आ रहा था, जिसके बाद बच्ची ने परिजनों को अपने साथ हुई आपबीती बताई। मासूम के परिजन कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी देकर मामले में आरोपी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें