फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर अवैध कट व बेतरतीब झाड़ियों से हादसे की आशंका

विज्ञापन
सरैया के पास अवैध कट पार करते बाइक सवार
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हाईवे पर जगह-जगह अवैध कट और बेतरतीब झाड़ियों के उगने के कारण राहगीरों के लिए सुरक्षित यात्रा एक चुनौती बनती जा रही है। लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार कई जगहों पर अवैध कट बना लिए हैं। हाईवे के किनारे उगी झाड़ियों ने यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दिया है। यातायात सुरक्षा माह की बैठक में अवैध कट बंद करने और झाड़ियाें की कटाई के निर्देश देने के बाद भी हालात में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

टेमा रहमत से लेकर मगहर ओवरब्रिज तक करीब 25 किलोमीटर हाईवे जिले की सीमा में पड़ता है। हाईवे पर सीधे लोगों और पशुओं के आने से रोकने के लिए दोनों तरफ टिन का बैरियर लगाया गया था लेकिन अधिकतर को हटा दिया गया है। एक लेन में सुरक्षित यात्रा के लिए डिवाइडर बनाए गए हैं। अवैध कट के कारण लोग शॉर्टकट के रास्ते अपना रहे हैं। अवैध कट से लोग जब कोई वाहन अचानक दूसरे लेन में आ जाता है तो अन्य वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है। कई बार इसकी वजह से हादसे भी हो जाते हैं।
हाईवे पर जगह-जगह उगी बेतरतीब झाडियों के कारण वाहन चालकों की दृश्यता भी कम हो गई है। समस्या को दूर करने और यात्रियों का सफर सुरक्षित बनाने के लिए हाईवे के अवैध कट और झाड़ियों की कटाई के निर्देश दिए गए थे लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। हाईवे पर अवैध कट की बात करें तो नवीन मंडी के पास, बूधाकला, डीघा बाईपास, दुर्गा मंदिर के पास सहित विभिन्न स्थानों पर अवैध कट बने हुए हैं। हाईवे पर सफर करने वाले महेंद्र त्रिपाठी, विक्रम चौधरी व अन्य ने बताया कि अवैध कट और झाड़ियों के कारण दुर्घटना का भय बना रहता है। समस्या के समाधान के लिए अवैध कट को तुरंत बंद कराकर झाड़ियों साफ करवाना चाहिए।
विज्ञापन

हाईवे पर बने अवैध कट बंद करने और झाड़ियों की कटाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जल्द ही अवैध कट बंद करा दिए जाएंगे ताकि लोगों को सफर में किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाएं।
विज्ञापन

आलोक कुमार, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें