फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिले में सात सीएचसी, एक्सरे-की सुविधा सिर्फ चार पर

Tue, 09 Sep 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सीएचसी सेमरियावां में लगी भीड़।।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में कुल सात सीएचसी संचालित हैं, इन अस्पतालों पर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों का इलाज का पूरा दारमोदार होता है, लेकिन तीन सीएचसी पर अभी तक एक्सरे की सुविधा उपलब्ध नहीं है, हालांकि दो पर टेक्नीशियन भी हैं, लेकिन मशीन न होने के चलते उनसे अन्य कार्य लिए जा रहे हैं, इन अस्पतालों पर आने वाले मरीज एक्स-रे के लिए प्राइवेट में जाने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी खलीलाबाद, सीएचसी मलौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी सांथा, सीएचसी बेलहर संचालित होते है। इसमें से खलीलाबाद, मलौली, सेमरियावां और मेंहदावल में एक्सरे की सुविधा मरीजों को दी जाती है। पर नाथनगर, सांथा और बेलहर में अभी तक एक्सरे की सुविधा नहीं है। सेमरियावां में मंगलवार को इलाज के लिए आए दीनबंधु, राजेश्वर, मैनुद्दीन, अशरफ ने बताया कि सीने में दिक्कत थी तो डॉक्टर ने एक्सरे लिखा था। जिसे कराया लेकिन मोबाइल न होने की वजह से रिपोर्ट नहीं मिल पाई।
ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि एक्सरे फिल्म भी मिल जाया करे। बाद में बाहर से कराया है। यहां पर एक्सरे रिपोर्ट मिलती तो बाहर पैसा नहीं लगता। बाहर साढ़े तीन सौ रुपये लगे है। इसी तरह से अन्य अस्पतालों का यही हाल रहा। सांथा में एक्सरे के लिए टेक्नीशियन की तैनाती भी है, पर मशीन न होने की वजह से इनसे अन्य कार्य लिए जाते हैं। इस संबंध सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि जिस अस्पताल में एक्सरे मशीन नहीं है। वहां पर व्यवस्था कराई जाएगी। उम्मीद है कि जल्द ही मशीन उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें