फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सुबह आठ बजे के बाद सांथा से जिला मुख्यालय के लिए बस नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांथा। स्थानीय कस्बे से सुबह आठ बजे के बाद जिला मुख्यालय जाने के लिए कोई बस नहीं है। गोरखपुर डिपो की बसें भी इस रूट पर देर रात नहीं मिलती हैं। जबकि मेंहदावल-बांसी रूट पर पड़ने वाले सांथा से जिला मुख्यालय व अन्य स्थानों को जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है।
सवारियों को निजी वाहनों की तलाश में इधर से उधर भटकना पड़ रहा है। हालांकि शाम 6:00 बजे इस रूट पर बसें जाती हैं लेकिन वह भी अक्सर समय पर नहीं मिलती हैं। सवारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शाम तक काम कर वापस जाने के लिए सांथा से शाम 6 बजे के बाद कोई रोडवेज बस नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर में प्राइवेट बसों का भी संचालन होता है। इनका भी कोई निजी बस स्टैंड नहीं है। सड़कों पर ही खड़े होकर सवारियां भरी जाती हैं। शाम होने पर प्राइवेट बसों का संचालन बंद हो जाता है। ऐसे में नगर से बाहर जाने व आने के लिए साधन जुटाना टेढ़ी खीर हो जाता है।
विज्ञापन

क्षेत्र सांथा-मेंहदावल, सांथा-नन्दौर, बांसी की सीमा से लगा हुआ है। इन सभी मार्गों पर प्राइवेट बसों का संचालन भी होता है। क्षेत्रवासियों ने कई बार अधिकारियों से भी मांग की है लेकिन अभी तक इस ओर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें