फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दीवार तोड़कर आभूषण की दुकान में लाखों की चोरी

Sun, 28 Jan 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धनघटा क्षेत्र के उमरिया बाजार की घटना, केस दर्ज
विज्ञापन

- दुकान के पीछे की खिड़की खुली हुई थी, तिजोरी दूसरे कमरे में टूटी मिली
संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के उमरिया बाजार में बृहस्पतिवार की रात आभूषण की दुकान में पीछे से घुसकर करीब पांच लाख रुपये के जेवरात उठा ले गए। दुकान मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में दुकानदार के तहरीर पर चोरी का केस दर्ज किया है।

लहुरेगांव निवासी रवि कुमार वर्मा उमरिया बाजार में पंजाब नेशनल बैंक के बगल में आभूषण की दुकान चलाते हैं। पीड़ित का कहना है कि बृहस्पतिवार की रात करीब 8 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार की सुबह जब दुकान खोले तो पीछे की खिड़की खुली हुई थी। आभूषण से भरी तिजोरी दूसरे कमरे में टूटी हुई थी।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि साढ़े तीन किलो चांदी व 45 ग्राम सोना तिजोरी में रखे थे। दुकान में पीछे की दीवाल तोड़कर घुसे चोर सभी जेवरात उठा ले गए। घटना की सूचना पर पास-पड़ोस के तमाम लोग पहुंचे। घटना की जानकारी धनघटा पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। पीड़ित का कहना है कि चोरी हुए जेवरात की कीमत करीब पांच लाख रुपये है।
एसओ अनिल कुमार ने बताया कि उमरिया बाजार में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। दुकानदार ने मामले में तहरीर दी। जिसके बाद अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। चौराहे पर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज से तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना में संलिप्त आरोपियों की पहचान कर उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने खंगाला घर, केस



संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद मंझरिया गुलाम राय में छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने पूरा घर खंगाल लिया। सूचना के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि पीड़ित विरेंद्र चौरसिया निवासी नचनी थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर ने प्रार्थनापत्र में बताया कि वह मंझरिया गुलाम राय में जमीन खरीदकर मकान बनवाए हुए हैं। 22-23 जनवरी की रात परिवार के साथ बरदहिया बाजार गए हुए थे। उनके घर पर कोई नहीं था। रात के समय घर में छत के रास्ते से अंदर घुसे चोरों ने घर में रखा गेहूं, बर्तन, जेवर, नकद, सिलेंडर, इंवर्टर व बैटरी व अन्य सामान चाेरी कर लिया। कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के अनुसार सुसंगत धारा में केस दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें